यूपी चुनाव 2022: जेपी नड्डा ने किया कांग्रेस पर वार, कहा- राहुल व प्रियंका लीडर नहीं रीडर हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना साधते हुए कहा, जब विपक्षी वोट मांगने आए तो उनसे पूछे की राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा क्यों डाला। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा …

अयोध्या। श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना साधते हुए कहा, जब विपक्षी वोट मांगने आए तो उनसे पूछे की राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा क्यों डाला। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा जिन नेताओं को जल का आचमन करना नहीं आता वह भी अब टीका लगा कर घूम रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा यहीं नहीं रुके इसके आगे उन्होंने ने कहा, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी लीडर नहीं रीडर हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री जब यूपी-बिहार के लोगों पर टिप्पणी कर रहे थे तब प्रियंका गांधी ताली बजा रही थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा, धारा 370 की समाप्ति हमारा सपना था। केंद्र में सरकार बनी यह सपना भी पूरा हुआ। पाकिस्तान अफ़गानिस्तान आदि देशों में तीन तलाक लागू नहीं, लेकिन तुष्टीकरण की वजह से कांग्रेस तीन तलाक खत्म नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: चलती बाइक में लगी आग, पिता-बेटे ने कूदकर बचाई जान

संबंधित समाचार