परिवहन निगम की बस ने जीप को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत, आठ अन्य घायल
जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लोक परिवहन निगम की बस ने एक जीप को टक्कर मार दी जिससे जीप में सवार दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि जयपुर सीकर राजमार्ग पर पलसाना रीको के पास एक …
जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लोक परिवहन निगम की बस ने एक जीप को टक्कर मार दी जिससे जीप में सवार दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि जयपुर सीकर राजमार्ग पर पलसाना रीको के पास एक बस ने आगे चल रही एक जीप को साईड से टक्कर मार दी जिससे जीप में सवार दो स्कूली बच्चे जतिन (11) और सत्यम (8) की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन को सौंप दिया गया है और घायलों को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढें-
श्रीनगर: आंतकवादियों ने ख्वाजा बाजार में किया ग्रेनेड हमला, टूट गए आस-पास के घरों और दुकानों के शीशे
