अलीगढ़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन, बुर्का जलाने का किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को हिजाब मामले पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर पर जुटे भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारे लगाए। इसके बाद तिरंगा झंडा लिए यह कार्यकर्ता …

अलीगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को हिजाब मामले पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर पर जुटे भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारे लगाए। इसके बाद तिरंगा झंडा लिए यह कार्यकर्ता एएमयू कैंपस की ओर रवाना हो गए।

लेकिन पुलिस प्रशासन ने इन्हें एसबीआइ मुख्य ब्रांच के तिराहे पर ही रोक लिया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने बुर्का में आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बुर्का छीनकर प्रयास असफल कर दिए। जिलाध्यक्ष ने शिक्षण संस्थाओं में हिजाब या फिर अन्य कोई धार्मिक परिधान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: लेखाधिकारी की शादी में गए अफसर, नगर निगम में पसरा सन्नाटा

संबंधित समाचार