रामपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़ने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में घुसकर एक चोर ने चोरी का प्रयास किया था। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका चालान कर दिया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में …
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में घुसकर एक चोर ने चोरी का प्रयास किया था। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका चालान कर दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने बैंक ऑफ बडौदा की शाखा है बैंक के बाहर ही करीब चार एटीएम लगे हुए है। मंगलवार रात को एक चोर केबिन में घुस गया था। उसके बाद उसने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। लेकिन सफल नहीं होने पर वह वहां से भाग गया था। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। बुधवार सुबह बैंक पहुंचने पर कर्मचारी ने एटीएम को टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए थे।
बैंक प्रबंधक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही फोर्स के साथ पहुंच गए थे। बैंक प्रबंधक अरविंद कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को सिविल लाइन ने सूचना के आधार पर फोटो चुंगी पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ने के बाद थाने ले आए। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया,आरोपी अंकुश कुमार पुत्र लक्ष्मी स्वरूप निवासी कृष्णा बिहार ज्वालानगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका चालान कर दिया।
