उत्तराखंड: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तिथि हुई जारी, 105 केंद्रों पर 13943 परीक्षार्थी होंगे शामिल
उत्तराखंड में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी 2022 को होगी। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 22 फरवरी को जारी होंगे। ब्लॉक शिक्षाधिकारी बीईओ कार्यालय से एडमिट कार्ड प्राप्त किए जा सकेंगे। 105 केंद्रों में होने वाली परीक्षा में राज्य के 13943 परीक्षार्थी प्रतिभाग …
उत्तराखंड में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी 2022 को होगी। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 22 फरवरी को जारी होंगे। ब्लॉक शिक्षाधिकारी बीईओ कार्यालय से एडमिट कार्ड प्राप्त किए जा सकेंगे। 105 केंद्रों में होने वाली परीक्षा में राज्य के 13943 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें से मात्र 630 का ही चयन होना है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा के लिए कुमाऊं में 43 व गढ़वाल में 62 केंद्र बनाए गए हैं। कुमाऊं में 5446 व गढ़वाल में 8497 छात्र भाग लेंगे।
उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में एक राजीव गांधी नवोदय विद्यालय हैं। इन स्कूलों में कक्षा छह से 12 वी तक निशुल्क शिक्षा व आवास की सुविधा मिलती है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा कराने की जिम्मेदारी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद https://ubse.uk.gov.in/ को मिली है।
शुक्रवार को परिषद के सभागार में अपर सचिव बृज मोहन रावत व उपसचिव सीपी रतूड़ी ने हर ब्लॉक के बीईओ व राजीव गांधी नवोदय विधालय के प्राचार्यों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि एक अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2013 के बीच जन्मतिथि वाले छात्र ही परीक्षा के लिए मान्य है। बीते माह छात्रों द्वारा आवेदन भरकर भेजे गए थे।
