TIK TOK की दोस्ती पड़ी नाबालिग के लिए महंगी, हुआ रेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 49 इलाके से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें 15 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात टिकटॉप पर एक शख्स से हुई थी। जिसके बाद लड़की आरोपी के बुलाने पर मिलने गई थी। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 49 इलाके से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें 15 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात टिकटॉप पर एक शख्स से हुई थी। जिसके बाद लड़की आरोपी के बुलाने पर मिलने गई थी। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। जिससे वो बेहोश हो गई और उसका रेप किया गया।

लड़की ने रेप का मामला थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि दरअसल 15 साल की लड़की की मुलाकात 2019 में टिकटॉक के जरिए एक शख्स से हुई थी। जो गाजियाबाद का रहने वाला था। दोनों मोबाइल पर अक्सर बातें करने लगे और काफी दिनों तक बातचीत के बाद सेक्टर 51 में लड़के ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया।

जिसके बाद आरोपी उसे सेक्टर 51 में कमरे में ले जाया गया। कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे वो बेहोश हो गई और उसका रेप किया गया। रेप करने के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया और लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े-नैनीताल: वेतन की मांग को लेकर मुखर हुए पालिका कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

संबंधित समाचार