बरेली: दहेज में नहीं दी कार, तो बहू को खिलाई गलत दवा, इलाज के दौरान मौत, ससुरालियों पर मुकदमा
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में पंडित सुशील कुमार पाठक ने अपनी बेटी के ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी के लिए दहेज में कार की मांग को प्रताणित करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी को …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में पंडित सुशील कुमार पाठक ने अपनी बेटी के ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी के लिए दहेज में कार की मांग को प्रताणित करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी को गलत दवाई खिलाई जिसकी वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ातल शुरू कर दी है।
दो साल पहले हुई थी शादी
दरअसल, बारादरी थाने के न्यू कैलाश पुरम कॉलोनी में रहने वाले सुशील पाठक ने दो वर्ष पहले 20 जनवरी, 2020 को अपनी बेटी प्रतीक्षा पाठक की शादी जोगी नवादा के रहने वाले नीरज मिश्रा के साथ की थी। सुशील पाठक का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही प्रतीक्षा का पति नीरज मिश्रा, सास नीलम उर्फ गुड्डी, और जेठ पंकज उनकी बेटी के लिए दहेज को प्रताणित करने लगे। मगर वह सब सहती रही। मगर 16 फरवरी, 2022 को तानों की वजह से उसकी तबियत बिगड़ने लगी।
अस्पताल में भर्ती कराया तो जबरन करा ली छुट्टी
सुशील पाठक का आरोप है कि जब उन्होंने बेटी के इलाज के लिए परिवार वालों पर दबाव बनाया तो उन्होंनें किसी तरह से पीलीभीत रोड पर स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर वह उसकी जबरन छुट्टी कराकर घर ले गए। जिसके बाद उन्होंने उनकी बेटी को गलत दवा खिला दी। जिससे उसकी तबियत और ज्यादा बिगड़ने लगी और एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़े-
बरेली: स्कूलों के निरीक्षण के समय ‘एक स्कूल एक खेल’ को बढ़ावा देने के लिए DIOS ने जड़े चौके-छक्के
