अयोध्या: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने निकाली रैली, डीएम रहे मौजूद
अयोध्या। मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन लगातार जुटा है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार ने विकास खण्ड पूरा के ग्राम पंचायत मड़ना में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। विभिन्न कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत भवन में स्वयं …
अयोध्या। मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन लगातार जुटा है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार ने विकास खण्ड पूरा के ग्राम पंचायत मड़ना में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
विभिन्न कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा बनाई गई रंगोली का भी अवलोकन किया। ग्राम वासियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिता याद समेत स्वयं सहायता समूह महिला व ग्राम के मतदाता व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में समस्त मतदाताओं का प्रतिभाग सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में महिलाएं आज उच्चतम स्थान प्राप्त कर रही हैं।
उसी प्रकार मतदान में महिला मतदाता आगे आकर अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। सर्वाधिक महिला मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र, जनपद में सर्वाधिक कुल मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र व जनपद में विगत चुनाव के कुल मतदान प्रतिशत के सापेक्ष सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वृद्धि करने वाले मतदान केंद्र सम्मानित किए जाएंगें।
यह भी पढ़ें: हरदोई: पत्नी ने ही पति को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
