Sri Lanka vs India : श्रीलंका सीरीज से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, जडेजा और बुमराह की वापसी पक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद श्रीलंका टीम भारत दौरे पर टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलने भारत दौरे पर आएगी। पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आयोज होगा। इसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए टीम …

नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद श्रीलंका टीम भारत दौरे पर टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलने भारत दौरे पर आएगी। पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आयोज होगा। इसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो सकता है। लेकिन, इससे पहले बड़ी खबर सामने आई है कि रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली को टी20 सीरीज से आराम दिया जा सकता है। हालांकि वे टेस्ट सीरीज खेलेंगे। विराट ने अभी 99 टेस्ट खेले हैं। ऐसे में वे सीरीज के पहले मैच में 100 टेस्ट खेलने का इतिहास रचेंगे।

रवींद्र जडेजा पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गए मैच से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका जाने ले पहले रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे, ऐसे में उन्हें रिकवरी के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाना पड़ा था।क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, रवींद्र जडेजा की टी-20 टीम में भी वापसी हो सकती है और टेस्ट सीरीज़ से पहले खेले जाने वाली टी-20 सीरीज़ में उनका चयन हो सकता है। इसके लिए रवींद्र जडेजा अभी से ही लखनऊ में पहुंच गए हैं। जडेजा इस वक्त लखनऊ के होटल में हैं और क्वारनटीन पीरियड पूरा कर रहे हैं।

रवींद्र जडेजा के अलावा जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी होगी। जिन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के बाद आराम दिया गया था। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20, वनडे सीरीज़ से आराम दिया गया था। लेकिन, अब सभी वापसी के लिए तैयार हो रहे हैं और मिशन वर्ल्डकप में जुट सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ शेड्यूल
मेहमान टीम के खिलाफ पहला टी20 फरवरी 24 को लखनऊ, दूसरा 26 को धर्मशाला, तीसरा 27 को ही धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि पहला टेस्ट 4 से 8 मार्च को मोहाली और दूसरा टेस्ट मैच 12 से 16 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा, जो डे-नाइट मैच रहेगा।

ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या ने पिता को याद कर शेयर किया इमोशनल वीडियो, कहा- आपकी बहुत याद आती है डैडी…

 

संबंधित समाचार