देहरादून: जब मिस्टर खिलाड़ी बन गए मिस्टर इंडिया, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। बॉलीवुड के सुपरस्टार मिस्टर खिलाड़ी को देहरादून की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किया गया। लोग जब तक उन्हें पहचान पाते, तब तक वह उनकी आंखों से ओझल हो गए। हालांकि किसी ने उनका सड़क क्रॉस करते हुए वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। …

देहरादून, अमृत विचार। बॉलीवुड के सुपरस्टार मिस्टर खिलाड़ी को देहरादून की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किया गया। लोग जब तक उन्हें पहचान पाते, तब तक वह उनकी आंखों से ओझल हो गए। हालांकि किसी ने उनका सड़क क्रॉस करते हुए वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार राजपुर रोड पर गांधी पार्क के सामने सड़क क्रॉस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो कि अक्षय कुमार इन दिनों रत्सानन फिल्म के लिए दून और मसूरी में शूटिंग कर रहे हैं।

 

देखें वीडियो–

संबंधित समाचार