अमरोहा: बाग में गोवंश के वध से रोष, सूचना पर दौड़ी पुलिस
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आम के बाद में गोवंशीय पशु का वध किये जाने की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके को खंगाल डाला। बाग में मिले अवशेषों को पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया है। इससे हिंदू समाज के लोगों में रोष है। शुक्रवार की प्रात: ग्राम चकोरी मार्ग स्थित तेजराम पुत्र विशंभर के …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आम के बाद में गोवंशीय पशु का वध किये जाने की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके को खंगाल डाला। बाग में मिले अवशेषों को पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया है। इससे हिंदू समाज के लोगों में रोष है।
शुक्रवार की प्रात: ग्राम चकोरी मार्ग स्थित तेजराम पुत्र विशंभर के आम के बाग में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। नगरवासी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोहित प्रजापति, सौरभ व धनराज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बीती शाम दो लोगों को गोवंशीय पशु जंगल में ले जाते हुए देखा था।
पुलिस ने इनको साथ लेकर पूरे इलाके में तलाश करनी शुरू की तो उन्हें आम के बाग में दो स्थानों पर खून व पशुओं के अवशेष पडे़ मिले। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व भी यहां गोवंशीय पशुओं का वध किया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
