कानपुर: पीपल के पेड़ के नीचे मिला मासूम का शव, कुकर्म की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पीपल के पेड़ के नीचे एक मासूम का शव मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच की। उसकी जेब से एक बिस्कुट और पास के मंदिर में उसकी चप्पलें मिली हैं। पुलिस ने मंदिर के कमरे में नशे में धुत सोते मिले युवक व …

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पीपल के पेड़ के नीचे एक मासूम का शव मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच की। उसकी जेब से एक बिस्कुट और पास के मंदिर में उसकी चप्पलें मिली हैं। पुलिस ने मंदिर के कमरे में नशे में धुत सोते मिले युवक व उसके भाइयों को हिरासत में लिया है।

ट्रक चालक रहे हैं मृतक मासूम के पिता

सचेंडी थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी शिव मोहन सिह ट्रक चालक हैं। चार माह पहले एक दुर्घटना में उनके दोनों पैर टूट गए थे। इसलिए वह घर पर ही रहते हैं। परिवार में पत्नी इंदिरा और तीन बेटे सूरज, सीमू व शौर्य हैं। सात वर्षीय बेटा शौर्य गुरुवार शाम रोजाना की तरह गांव के बाहर स्थित राम मंदिर के 92 वर्षीय महंत को दूध देने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन उसे खोजते हुए मंदिर पहुंचे। महंत ने बताया कि शौर्य दूध देने के बाद तुरंत लौट गया था। इसके बाद परिजन उसकी खोज में रास्ते में पड़ने वाले हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां पीपल के पेड़ के पास मासूम का शव पड़ा था।

मासूम के मुंह से निकल रहा था झाग

सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उसके मुंह से झाग निकला था और जेब से बिस्किट मिला। इसलिए कुकर्म के बाद मासूम की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद पुलिस हनुमान मंदिर में बने कमरे पर पहुंची। वहां बच्चे की चप्पलें बरामद हुईं। मंदिर के कमरे में सो रहे नशे में धुत युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहां पहुंचे आरोपित युवक के दो भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: यहां खनन बना पशुपालकों की परेशानी का सबब, कई पशुओं ने दूध देना किया बंद

संबंधित समाचार