कानपुर में गरजे सीएम योगी, कहा- अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में फांसी की सजा पाए एक आतंकी के पिता का संबंध सपा से
कानपुर। कानपुर के पनकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में सजा पाए आतंकियों का जिक्र किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम यीग ने कहा कि हम और आप कोरोना को तो कंट्रोल कर सकते हैं …
कानपुर। कानपुर के पनकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में सजा पाए आतंकियों का जिक्र किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम यीग ने कहा कि हम और आप कोरोना को तो कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन क्या आप आतंकी समर्थक नेताओं को कंट्रोल कर सकते हैं।
सीएम ने अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में आजमगढ़ के संजरपुर का जिक्र किया और कहा कि इसमें जिस आतंकी को सजा हुई है उसके पिता का संबंध और परिवार का संबंध समाजवादी पार्टी से है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सपा के क्या इरादे हैं।
करहल में जब्त होगी अखिलेश की जमानत
सीएम योगी ने कहा कि वो सीधे करहल से कानपुर आ रहे हैं। इस बार करहल में जनता सपा से नाराज है और सपा की जमानत जब्त ह जाएगी। जब सपा के मुख्या की ही जमानत जब्त होगी तो और समझ लीजिए कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ सैफई महोत्सव होता था, लेकिन अब काशी और अयोध्या में दीपोत्सव और होली में मथुरा वृन्दावन, प्रयागराज में कुंभ विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान और कीर्तिमान बना रहा है। सीएम ने कहा कि हम आपके पास पांच साल का रिपोर्ट लेकर आएं हैं।
हमारे शासनकाल में नहीं लगा एक भी कर्फ्यू, न हुआ दंगा
पिछले पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और न ही एक भी कर्फ्यू लगा। कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा निकल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में 45 लाख 50 हजार गरीबों को एक एक आवास उपलब्ध कराया है। वहीं यूपी के 25 करोड़ लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा और आज बहनें व महिलाएं खुलेआम सड़क पर घूम सकती हैं। सीएम ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने से उत्तर प्रदेश से तुष्टिकरण की राजनीति गायब हो गई। भाजपा ने जो संकल्प लिया था वह शत प्रतिशत पूरा किया। उन्होंने कहा कि हम कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और आज वहां पर भव्य राममंदिर बन रहा है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: देखरेख करने वाले भाई ने ही फर्जी तरीके से हड़प लिया मकान
