पीलीभीत: लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में तिलसंडा गांव के एक युवक की मौत हो गई। दिन भर लापता रहने के बाद उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस छानबीन में जुटी रही। उधर, परिवार में कोहराम मचा …

बिलसंडा,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में तिलसंडा गांव के एक युवक की मौत हो गई। दिन भर लापता रहने के बाद उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस छानबीन में जुटी रही। उधर, परिवार में कोहराम मचा रहा।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव तिलसंडा हसौआ में पूरनलाल का 18 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश खेती करता था। गुरुवार सुबह ओमप्रकाश बिना बताए घर से चला गया। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। उसकी तलाश शुरू कर दी गई। मगर, काफी खोजने के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।

दूसरे दिन शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर कपड़े से बने फंदे से लटका मिला। खेतों पर जा रहे ग्रामीणों की नजर लटकते शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बिलसंडा पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।

शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से बात की, लेकिन कोई ठोस जानकारी निकलकर सामने नहीं आई। खुदकुशी की ओर इशारा लोग करते रहे, लेकिन उसके पीछे की वजह भी कोई नहीं बता सका। एसओ उदयवीर सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस गई थी। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजन किसी तरह की आंशका नहीं जता रहे है। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

कौशांबी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू स्थित दफ्तर में पहुंची चुनाव आयोग की टीम, हड़कंप

संबंधित समाचार