रायबरेली में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, सीएचसी में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ऊंचाहार के लखनऊ प्रयाग राज मार्ग का है। यहां पर ऊंचाहार कस्बे में तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चीखपुकार …

रायबरेली। जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ऊंचाहार के लखनऊ प्रयाग राज मार्ग का है। यहां पर ऊंचाहार कस्बे में तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया।

शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे सभी

बता दें कि गुरुवार की देर शाम पट्टी रहस कैथवल ग्राम के रहने वाले रामराज यादव अपने साथीयों के साथ बाइक से ऊंचाहार कस्बा के अकोढिया रोड स्थित एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात वो घर लौट रहे थे तभी लखनऊ प्रयाग राज मार्ग पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से रामराज यादव, पूनम जायसवाल, आलोक जायसवाल, रूबी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सड़क पर मची चीखपुकार

वहीं हादसे के बाद सड़क पर चीखपुकार मच गई, इसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया, यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को चिकित्सक ने घर भेज दिया है। फिलहाल किसी की तरफ से इनोवा चालक के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें; कानपुर में गरजे सीएम योगी, कहा- अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में फांसी की सजा पाए एक आतंकी के पिता का संबंध सपा से

संबंधित समाचार