लखनऊ: कांग्रेस का गढ़ बचाने कल रायबरेली पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, करेंगी जनसभा
लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 19 फरवरी को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी। वह जनसभा के साथ नुक्कड़ सभाओं में शामिल होंगी। कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि वह जोहवा शर्की, गुरबक्शगंज व कोरांव में नुक्कड़ सभा करेंगी। इसके बाद सेमरी में …
लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 19 फरवरी को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी। वह जनसभा के साथ नुक्कड़ सभाओं में शामिल होंगी।
कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि वह जोहवा शर्की, गुरबक्शगंज व कोरांव में नुक्कड़ सभा करेंगी। इसके बाद सेमरी में स्वागत समारोह में शामिल होंगी, जबकि शाम चार बजे सरेनी में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम पांच बजे लालगंज में डोर टू डोर अभियान में शामिल होंगी, इसके बाद मंे डलमऊ में नुक्कड़ सभा करेंगी। उल्लेखनीय है कि चौथे व पांचवें चरण के चुनाव में नेहरू-गांधी परिवार के सामने कांग्रेस का गढ़ बचाने की चुनौती है।
यह भी पढ़ें: सपा राज में बिजली आती नहीं थी और भाजपा राज में बिजली जाती नहीं: केशव मौर्य
