बरेली: अतिक्रमण हटने के बाद अस्पताल रोड पर सजने लगीं दुकानें
बरेली,अमृत विचार। अस्पताल रोड पर लगे खोखों और फुटपाथ पर लगी दुकानों को नगर निगम ने हटवा दिया था लेकिन अब फिर यहां दुकानें सजने लगी हैं। त्योहार आने वाला है। बाजार में भीड़ उमड़ रही है। फुटपाथ पर जगह नहीं होने से पैदल राहगीर भी सड़क पर चल रहे हैं और वाहन भी। इससे …
बरेली,अमृत विचार। अस्पताल रोड पर लगे खोखों और फुटपाथ पर लगी दुकानों को नगर निगम ने हटवा दिया था लेकिन अब फिर यहां दुकानें सजने लगी हैं। त्योहार आने वाला है। बाजार में भीड़ उमड़ रही है। फुटपाथ पर जगह नहीं होने से पैदल राहगीर भी सड़क पर चल रहे हैं और वाहन भी। इससे यहां हर समय जाम लग रहा है।
कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, इंदिरा मार्केट में लगने वाले जाम और भीड़ से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने यहां से अतिक्रमण हटवाकर मार्ग साफ कराया था। लेकिन कुछ समय बाद यहां दुकानदारों ने फिर से दुकानें सजानी शुरू कर दी। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है।
इंदिरा मार्केट में दुकानें बाहर तक निकाल दी गई हैं। इससे यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। एडी आवास से लेकर कुतुबखाना मंडी तक स्थिति गंभीर बनी है। यहां जो फुटपाथ हैं उन पर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। ई-रिक्शा और ऑटो खड़े होने से भी लोगों को दिक्कत होती है।
ये भी पढ़ें-
भाजपा वो एलईडी बल्ब है जिसने पूरा यूपी किया है रौशन, अखिलेश फ्यूज बल्ब: स्वतंत्र देव
