सपा-बसपा और कांग्रेस की सोच विघटनकारी: डॉ. दिनेश शर्मा
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस विघटनकारी सोंच को संरक्षण देने वाली पार्टियां है जो लोगों को जाति और धर्म में बांटकर राजनैतिक लाभ लेना चाहते हैं। इसके विपरीत भाजपा सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य करती है। प्रदेश में बन …
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस विघटनकारी सोंच को संरक्षण देने वाली पार्टियां है जो लोगों को जाति और धर्म में बांटकर राजनैतिक लाभ लेना चाहते हैं। इसके विपरीत भाजपा सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य करती है।
प्रदेश में बन रहे हैं पांच एक्सप्रेस-वे…
राजधानी लखनऊ की चुनाव सभाओं में डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने विकास की अवधारणा को जमीन पर उतारकर चुनाव के मुद्दे ही बदल दिए हैं। आज प्रदेश में पांच एक्सप्रेसवे बन रहे है। आने वाले समय में लखनऊ से कानपुर की दूरी 35 मिनट में पूरी की जा सकेगी। भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ जीरो टालरेन्स की नीति अपनाई गई है।
पिछली सरकारों में सिर्फ माफियाओं का होता था हर तरफ जलवा
माफिया पिछली सरकारों में अपने समर्थकों के साथ सवारी निकाला करते थे। हाल यह होता था कि कभी-कभी पुलिस भी अपना सम्मान बचाने के लिए थानों में छिप जाती थी। थाने पार्टी विशेष के कार्यालय बन गए थे। प्रदेश की जनता को इस परिस्थिति से भाजपा की सरकार ने निजात दिलाई है। युवाओं को नौकरी देने में भी कीर्तिमान बना है। साढे चार लाख लोगों को बिना किसी विवाद के नौकरी तथा तीन लाख लोगों की संविदा पर भर्ती हुई है। पिछली सरकारों में तो नौकरी भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाती थीं। आने वाले समय में भाजपा की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर परिवार के एक नौजवान को रोजगार मिले।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: अज्ञात कार से टकराकर चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत, शादी में जा रहे थे दोनों
