बरेली: पलिया विधानसभा के कोऑर्डिनेटर बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया उर रहमान ने बताया कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जनपद लखीमपुर खीरी के अंतर्गत आने वाली 137- पलिया विधानसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने के बाद ही जिलाध्यक्ष पलिया रवाना हो गए। उसके बाद वह …

बरेली,अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया उर रहमान ने बताया कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जनपद लखीमपुर खीरी के अंतर्गत आने वाली 137- पलिया विधानसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने के बाद ही जिलाध्यक्ष पलिया रवाना हो गए। उसके बाद वह अब कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव का संचालन करेंगे। कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर उनको मुबारकबाद देने वालों में जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, पंडित राज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सागर, साहिब सिंह, पाकीजा खान शामिल रही।

ये भी पढ़ें-

बरेली: उर्स-ए-तहसीनी में शायरों ने पेश किया अकीदत का नजराना

संबंधित समाचार