IPL 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेंट किया पहला बल्ला
लखनऊ। नई आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टीम का पहला बल्ला भेंट किया है। फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका और टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार देर शाम योगी के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें टीम का पहला बल्ला भेंट किया। पहली बार उत्तर प्रदेश …
लखनऊ। नई आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टीम का पहला बल्ला भेंट किया है। फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका और टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार देर शाम योगी के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें टीम का पहला बल्ला भेंट किया। पहली बार उत्तर प्रदेश के किसी शहर को इंडियन प्रीमियर लीग में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
The first bat of the #LucknowSuperGiants presented to the Honorable Chief Minister, @myogiadityanath. Grateful to receive his support! ? pic.twitter.com/SDmRLMa7Sw
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 18, 2022
लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर इसकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टीम का पहला बल्ला भेंट किया। क्रिकेट को अपार समर्थन देने के लिए उनके आभारी हैं। ”
इस सीजन में दो नई टीमें मैदान पर उतरने वाली हैं, आठ पुरानी टीमों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस दो नई टीमें अपनी आपीएल डेब्यू करेंगी। लखनऊ ने गौतम गंभीर को टीम का मेंटर नियुक्त किया है और साथी ही एंडी फ्लावर को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तान नियुक्त किया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स
बल्लेबाज/विकेटकीपर- क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़), मनीष पांडे (4.60 करोड़), मनन वोहरा (20 लाख), इविन लुईस (2 करोड़)
ऑलराउंडर- जेसन होल्डर (8.75 करोड़), दीपक हुड्डा (5.75 करोड़), कुणाल पांड्या (8.25 करोड़), के गौतम (90 लाख), आयुष बडोनी (20 लाख), काइल मेयर्स (50 लाख), करण शर्मा (20 लाख)
गेंदबाज- मार्क वुड (7.5 करोड़), आवेश खान (10 करोड़), अंकित राजपूत (50 लाख), दुष्मंता चामीरा (2 करोड़), शाहबाज नदीम (50 लाख), मोहसिन खान (20 लाख), मयंक यादव (20 लाख)
ड्राफ्ट किए गए- केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)
टोटल- 21 (14भारतीय, 7 विदेशी)
