UP Election 2022: पीलीभीत में सीएम योगी ने सपा पर कसा तंज, कहा- सपा का हाथ आतंकियों के साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील में पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा की। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, नौजवान पलायन करने को मजबूर था …

पीलीभीत, अमृत विचार। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील में पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा की। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, नौजवान पलायन करने को मजबूर था और बेटियां स्कूल से वंचित रहतीं थीं क्योंकि उनके सामने सुरक्षा का संकट खड़ा होता था।

लेकिन आज ऐसा नहीं है। अब प्रदेश में बेटियां सुरक्षित है और किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। सपा का हाथ आतंकियों के साथ रहा है। सपा सरकार ने गुंडो को संरक्षण दिया है। सबसे ज्यादा सपा सरकार दंगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले चारों ओर अराजकता का माहौल था। लेकिन अब प्रदेश के माफिया अपनी बिल में घुसे हुए हैं।

माफियाओं की संपत्ति को जमींदोज कर दिया गया। जब पूरी दुनिया महमारी में त्रस्त थी तब डबल इंजन की सरकार ने अपनी जनता को फ्री में उपचार, फ्री में टेस्ट, फ्री में वैक्सीन यहां तक कि प्रदेश में फ्री अन्य योजना तहत गरीबों को मुफ्त राशन भी दिया। आज प्रदेश में दंगा नहीं हो सकता क्योंकि उन्हें मालूम है कि अगर दंगा किया तो उनकी सात पीड़ियां भरते-भरते दुखी हो जाएंगी।

2017 से पहले नौकरियों में होती थी वसूली
जनसभा में योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पिछली सरकार में नौकरी निकलने पर चाचा, ताऊ, मामा, भांजे सब उगाई करने के लिए निकल पड़ते थे। भर्ती प्रभावित होती थी। न्यायालय को रोक लगानी पड़ती थी। लेकिन हमने पिछले 4.5 साल में 4.5 लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी। नौजवानों को प्रदेश के अंदर उद्योग स्थापित कर रोजगार मुहैया कराया।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: एडीजी जोन बरेली ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में परखे हालात

 

 

संबंधित समाचार