Russia-Ukraine crisis : म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन में रूस को कड़ी चेतावनी दे सकती हैं कमला हैरिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

म्युनिख। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शनिवार को म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन में अपने बहुप्रतीक्षित भाषण में रूस को चेतावनी दे सकती हैं कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया तो उसे इसकी भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी। सम्मेलन में हैरिस के संबोधन से एक दिन पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान आया था कि उन्हें …

म्युनिख। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शनिवार को म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन में अपने बहुप्रतीक्षित भाषण में रूस को चेतावनी दे सकती हैं कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया तो उसे इसकी भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी। सम्मेलन में हैरिस के संबोधन से एक दिन पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान आया था कि उन्हें ‘यकीन’ है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का निर्णय ले लिया है। उपराष्ट्रपति का उद्देश्य यूरोपीय देशों को यह बताना है कि पश्चिमी देशों में एकता के माध्यम से शक्ति है।

उनके संबोधन में इसका उल्लेख हो सकता है कि यूक्रेन पर हमले से नाटो की ओर से रूस पर बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी जा सकती है। म्युनिख में हैरिस के राजनयिक प्रयासों पर संवाददाताओं को जानकारी देने वाले एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। हैरिस ने शुक्रवार को सम्मेलन से इतर एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया के नेताओं से हुई मुलाकात में कहा था कि एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

बाल्टिक देशों ने अमेरिका से अनुरोध किया है कि वह नाटो के पूर्वी सदस्य देशों की तरफ अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ाए। हैरिस ने कहा था, “इस क्षण यह स्पष्ट है कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है।यूरोपीय सहयोगियों के अलावा हैरिस पुतिन को यह संदेश दे सकती हैं कि वह युद्ध से दूर रहें वरना रूस पर बेहद कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine crisis : यूक्रेन के विद्रोहियों ने हमले के डर से सैन्य लामबंदी का दिया आदेश

संबंधित समाचार