बदायूं: पतंग उड़ाते समय दो मंजिल से गिरकर किशोर घायल
बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव गंज में पतंग उड़ाते समय एक किशोर दो मंजिल भवन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे गांव निवासी निहाल का 11 वर्षीय बेटा धीरेश घर की दूसरी …
बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव गंज में पतंग उड़ाते समय एक किशोर दो मंजिल भवन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे गांव निवासी निहाल का 11 वर्षीय बेटा धीरेश घर की दूसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था।
इसी दौरान वह पतंग की ओर आसमान में देख रहा था और थोड़ा पीछे हो गया और भवन से नीचे आ गिरा। नीचे गिरने से धीरेश के सिर में चोट आई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद धीरेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद किशोर की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें-
