महिला कबड्डी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चयन ट्रायल 21 फरवरी को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय सेंटर आफ एक्सीलेंस (एनसीओई) और गैर साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्रों में 21 फरवरी से होंगे। साइ ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह चयन ट्रायल 16 से 22 साल की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए होंगे और चयन …

नई दिल्ली। महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय सेंटर आफ एक्सीलेंस (एनसीओई) और गैर साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्रों में 21 फरवरी से होंगे। साइ ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह चयन ट्रायल 16 से 22 साल की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए होंगे और चयन पात्रता की अन्य जानकारी साइ की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ट्रायल की शुरुआत साइ के एनआरसी एनसीओसी सोनीपत में 21 फरवरी को होगी और यह प्रक्रिया इसके बाद के हफ्तों में अन्य साइ/गैर साइ केंद्रों में जारी रहेगी। ट्रायल जिन एनसीओई में होंगे उनमें धर्मशाला (24-25 फरवरी), लखनऊ (27-28 फरवरी), त्रिवेंद्रम (25-26 फरवरी), मुंबई (28 फरवरी से एक मार्च), कोलकाता (पांच-छह मार्च) और गुवाहाटी (आठ मार्च) शामिल हैं।

एसटीसी चेन्नई में 22-23 फरवरी, एसटीसी हैदराबाद में 25-26 फरवरी, पंजाब के एसटीसी मस्तुना साहिब में 27-28 फरवरी, जयपुर के चोगन स्टेडियम में 28 फरवरी और एक मार्च, बेंगलुरू में साइ केंद्र में 28 फरवरी और एक मार्च, पटना के पाटलीपुत्र स्टेडियम में दो-तीन मार्च, दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में तीन मार्च और वडोदरा के मांजलपुर खेल परिसर में भी ट्रायल होंगे।

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा बने तीनों फॉर्मेट के कप्तान, श्रीलंका सीरीज से संभालेंगे टेस्ट में मोर्चा

संबंधित समाचार