अमरोहा : छात्रों के दो गुटों में चली बेल्ट, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। कोचिंग की छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में जमकर लात, घूसे व बेल्ट चलने से घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। जिसमें दोनों तरफ से कई छात्र घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। कोचिंग की छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में जमकर लात, घूसे व बेल्ट चलने से घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। जिसमें दोनों तरफ से कई छात्र घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

नगर के राजपूत कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर का संचालन होता है। यहां छात्र कोचिंग लेते हैं। शुक्रवार की शाम को कोचिंग की छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके गाली-गलौज होने लगी। दोनों तरफ से जमकर, लात-घूसे एवं बेल्ट चलने लगीं। इससे कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल हो गया।

मारपीट में दोनों तरफ से कई छात्र घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसी अमरोहा की बेटी, परिजन चिंतित

संबंधित समाचार