मुरादाबाद : कार टकराने पर ईंट से डॉक्टर का सिर फोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कार सवार युवक ने ईंट मारकर डॉक्टर का सिर फोड़ दिया। इससे डॉक्टर का कान फट गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया है।सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के टीडीआई सिटी निवासी मनीष महाजन डॉक्टर हैं। शुक्रवार को वह साईं मंदिर रोड से मुरादाबाद …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कार सवार युवक ने ईंट मारकर डॉक्टर का सिर फोड़ दिया। इससे डॉक्टर का कान फट गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया है।सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के टीडीआई सिटी निवासी मनीष महाजन डॉक्टर हैं। शुक्रवार को वह साईं मंदिर रोड से मुरादाबाद क्लब जा रहे थे। साईं मंदिर से आगे वाली गली के पास एक युवक अपनी कार बैक कर रहा था। यह देख डॉक्टर ने अपनी कार रोक ली लेकिन फिर भी उनकी कार दूसरी कार से भिड़ गई। इसके बाद दूसरी कार से युवक उतरा और डॉक्टर से गाली गलौज करने लगा।

विरोध पर युवक ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर डॉक्टर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उनके एक कान से सुनाई देना भी बंद हो गया। डॉक्टर महाजन के साथ युवक के साथी ने भी मारपीट की। हंगामा होने पर भीड़ ने किसी तरह उन्हें बचाया।

इसके बाद युवक धमकी देता हुआ चला गया कि मेरा नाम पवन रस्तोगी है, मैं तुम्हें जानता हूं। अगली बार सामने आए तो जान से मार दूंगा। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर सिविल लाइंस थाने पहुंचे और पवन रस्तोगी पुत्र वाईसी रस्तोगी निवासी आर्य नगर निकट राजमहल होटल और उसके एक साथी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पवन तथा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घायल डॉक्टर मनीष महाजन का मेडिकल करा दिया गया है।

संबंधित समाचार