अयोध्या: बदलते मौसम से हो रहे हों बीमार तो करें यह उपाय, पढ़ें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ठंड खत्म होने के साथ-साथ अब मौसम में गर्माहट का असर शुरू हो गया है। मौसम में आये इस बदलाव के कारण जहाँ सुबह और रात को लोगों को ठंड का अहसास हो रहा, वही दोपहर के समय लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। फाल्गुन की शुरुआत होने के साथ ही ठंड …

अयोध्या। ठंड खत्म होने के साथ-साथ अब मौसम में गर्माहट का असर शुरू हो गया है। मौसम में आये इस बदलाव के कारण जहाँ सुबह और रात को लोगों को ठंड का अहसास हो रहा, वही दोपहर के समय लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। फाल्गुन की शुरुआत होने के साथ ही ठंड का असर कम होना शुरू हो जाता है। मौसम में आने वाले इस बदलाव का असर लोगों पर भी दिखाई देना शुरू हो गया है।

मौसम में बदलाव के कारण लोगो को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि इस चेंजिंग वेदर में सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द और फ्लू जैसी बीमारियों का शिकार लोग बड़ी संख्या में हो रहे हैं, खासतौर पर वैसे लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक देखी जा रही है। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। उन्हें इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीराम चिकित्सालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ फिजीशियन डा एस के पाठक का कहना है अब मौसम खानपान में बेहद सावधानी बरतने वाला है। उन्होंने कहा सभी को गरिष्ठ भोजन से बचना चाहिए ताकि स्वास्थ्य पर असर न पड़े।

मौसम में आए बदलाव से बचने के उपाय

  • गर्म पानी व नमक के गरारे
  • इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने वाली चीजें खाये। जैसे- कच्चा लहसुन, दही, नींबू और आंवले का सेवन कर सकते हैं।
  • फल और सब्जियों का सेवन, खासतौर पर हरी पत्तेदार सब्जी।
  • तबीयत खराब है तो आप घर पर ही रहकर आराम करें। भीड़ भाड़ वाले इलाके में न जाएं।
  • भरपूर मात्रा में पानी पिये।
  • तुलसी के पत्ते के साथ इलायची, दालचीनी औऱ शहद का काढ़ा बनाकर पिये।
  • दोपहर में गर्मी का एहसास होने पर पंखा ना चलाएं
  • बच्चों और बुजुर्गों को पूरे कपड़े पहनाए रखें, ताकि मौसम का असर उन पर ज्यादा न पड़े।

संबंधित समाचार