रामपुर: दिल्ली के चावल कारोबारी से 11 लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। चावल कारोबारी से टांडा के दो लोगों ने करीब 11 लाख की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने थाने में जाकर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिल्ली निवासी अमित चोपड़ा ग्रीन वैली सीरियल्स प्राईवेट लिमिटेड के नाम से फर्म का …

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। चावल कारोबारी से टांडा के दो लोगों ने करीब 11 लाख की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने थाने में जाकर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिल्ली निवासी अमित चोपड़ा ग्रीन वैली सीरियल्स प्राईवेट लिमिटेड के नाम से फर्म का संचालन करता है। जिसके माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर चावलों का व्यापार किया जाता है।

फर्म संचालक का कहना है कि टांडा के नगर निवासी मुनव्वर व अजहर ने अपनी फर्म अंजुम इंटरप्राइजेज के नाम से उसकी फर्म के साथ चावल का व्यापार शुरू किया था। आरम्भ में जितना चावल आता उसका भुगतान नियत समय पर कर दिया जाता। इस तरह कारोबार धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया। आरोप है कि व्यक्तियों ने बिना बताए 1059346 रुपये की रक़म रोक ली। जब उनसे रकम की मांग की जाती तो आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए गाली गलौज करने लगे।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मुनव्वर अली पहले उसके साथ एसपी इंटरप्राइजेज नामक फर्म से व्यापार करता था। बाद में अंजुम इंटरप्राइजेज के नाम से व्यापार करने लगा। इस तरह मुनव्वर अली और अजहर अली ने एक साजिश के तहत फर्म का नाम बदलकर उसकी फर्म ग्रीन वैली सिरियल प्राईवेट लिमिटेड से 1059346 के चावल मंगवाकर उसकी रकम हड़प कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।उसके बाद टांडा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

दिल्ली के कारोबारी से टांडा के दो कारोबारियों ने 1059346 हजार की धोखाधड़ी की है। मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है। – गौरव कुमार यादव, टांडा प्रभारी

इसे भी पढ़ें-

रामपुर : साइकिल सवार किसान को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

 

संबंधित समाचार