बदायूं: पानी भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना उसावां क्षेत्र में ईंट-भट्टे पर काम करने वाले बिहार के श्रमिक के डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। भट्टे पर खेलते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मूल रूप से बिहार के जिला छपरा निवासी अशोक …

बदायूं, अमृत विचार। थाना उसावां क्षेत्र में ईंट-भट्टे पर काम करने वाले बिहार के श्रमिक के डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। भट्टे पर खेलते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मूल रूप से बिहार के जिला छपरा निवासी अशोक कुमार थाना उसावां क्षेत्र में हजरतपुर-म्याऊं रोड पर ईंटों के भट्टे पर मजदूरी करते हैं। उनके साथ दर्जन से ज्यादा बिहार के लोग भी हैं। सभी लोग भट्टे पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं।

शनिवार को सुबह के समय अशोक कुमार का डेढ़ वर्ष का बेटा अमरेश उर्फ गोलू अपनी झोपड़ी से बाहर जाकर खेलने लगा। कुछ समय के बाद अमरेश कहीं नहीं दिख रहा था। भट्टे पर काम कर रहे परिवार को लगा कि अमरेश कहीं आसपास खेल रहा होगा। काफी समय के बाद वापस नहीं आया तो भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय के बाद ईंट-भट्टा परिसर में एक गड्ढे में भरे पानी में अमरेश का शव मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-

बदायूं: पतंग उड़ाते समय दो मंजिल से गिरकर किशोर घायल

 

 

संबंधित समाचार