रायबरेली: सरेनी में प्रियंका का बीजेपी पर वार, कहा- महंगाई से व्यापारी और किसान परेशान, युवा दुखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सरेनी में शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के साथ सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म जाति व सांप्रदायिकता में न पड़े,सोंच विचारकर मतदान करें!बीते पांच सालों में किसान,व्यापारी परेशान हो गया है,महंगाई …

रायबरेली। सरेनी में शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के साथ सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म जाति व सांप्रदायिकता में न पड़े,सोंच विचारकर मतदान करें!बीते पांच सालों में किसान,व्यापारी परेशान हो गया है,महंगाई बढ़ी है।

कितनों को मिला रोजगार के सवाल पर बूढ़ों ने भी उठा दिया हाथ

अपने दो दिवसीय जनपद दौरे में शनिवार को स्थानीय शहीद इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुधा द्विवेदी के पक्ष में एक जनसभा में लोगों से पूछा कि यहां नौजवान कितने हैं,इस पर सभी ने हाथ खड़ा कर दिया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बूढ़े भी हाथ उठा रहे हैं और हंसने लगी।

पांच साल में युवाओं को नहीं मिला रोजगार

श्रीमती गांधी ने पूछा कि 5 साल में कितना रोजगार मिला है। महंगाई चरम पर है, पेट्रोल-डीजल,रसोई गैस के दाम बढ़े हैं!महिलाएं महंगाई की मार झेल रही हैं। किसी की तरक्की नहीं हुई है। मेरी सरकार बनने पर 12 लाख लोगों को रोजगार व 8 लाख पद भी सृजित किए जाएंगे।

आवारा पशुओं के लिए इस्तेमाल करेंगे छत्तीसगढ़ का फार्मूला

उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के लिए छत्तीसगढ़ का फार्मूला प्रयोग करेंगे,हमारी सरकार 2 रुपये किलोग्राम गोबर खरीदेगी तो किसान जानवर नहीं छोड़ेगा और उसे आमदनी भी होगी!उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन एक साल चला,किसानों पर मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ा दी, इससे 6 किसान मारे गए व 700 किसानों की मौत हो गई, बाद में प्रधानमंत्री ने भारी मन से बिल वापस लिया।

यदि किसान बिल वापस न होता तो उद्योगपतियों के हांथ और मजबूत होते!वहीं कार्यक्रम का संचालन संतोष त्रिवेदी ने किया!इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा,प्रवक्ता विनय द्विवेदी,जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, अजय सिंह एडवोकेट,गिरीश सिंह,दीपक पासवान,रविंद्र सिंह, भैरो सिंह,मनोज द्विवेदी,अनूप बाजपेई आदि थे।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: वित्तीय साइबर हेल्पलाइन नंबर बदला, अब साइबर क्राइम संबंधी सूचना के लिए डायल करें 1930

संबंधित समाचार