बदायूं: खेत की तारकशी में आया करंट, किसान की मौत
बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की खेत पर हुई तारकशी में आए करंट से मौत हो गई जबकि अन्य किसान झुलस गया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। क्षेत्र के गांव गंगी नगला निवासी पप्पू (35) पुत्र लाल सिंह शनिवार को सुबह के समय अपने खेत में …
बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की खेत पर हुई तारकशी में आए करंट से मौत हो गई जबकि अन्य किसान झुलस गया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
क्षेत्र के गांव गंगी नगला निवासी पप्पू (35) पुत्र लाल सिंह शनिवार को सुबह के समय अपने खेत में धनिया की फसल की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने खेत में पशुओं की घुसपैठ रोकने के लिए खेत के चारों ओर तारकशी की हुई थी। बिजली के पोल से तारकशी में करंट आ गया और पप्पू करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उन्हें बचाने आए किसान नन्नें लाल पुत्र चरन सिंह भी तारों के संपर्क में आकर झुलस गए।
आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान और राहगीरों ने बमुश्किल दोनों किसानों को तार से अलग किया। परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया जबकि नन्हें लाल को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने पप्पू के शव का पोस्टमार्टम कराया।
