बरेली: मंदिर के पुजारी को दबंगों ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दूसरे मंदिर का पुजारी बनने से इनकार करने पर कुछ लोगों ने जूनी अखाड़ा के सदस्य सन्यासी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद कमरे में बंद करके उनके साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सन्यासी की तहरीर पर …

बरेली, अमृत विचार। दूसरे मंदिर का पुजारी बनने से इनकार करने पर कुछ लोगों ने जूनी अखाड़ा के सदस्य सन्यासी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद कमरे में बंद करके उनके साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सन्यासी की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सेतुबंध रामेश्वर मंदिर निवासी सन्यासी भगतगिरी उर्फ टिनू रामलीला ग्राउंड स्थित मंदिर में पुजारी हैं। पुलिस से की शिकायत में उन्होंने बताया कि साल 2016 में उन्होंने उज्जैन में लगे कुंभ से सन्यास जीवन की शुरूआत की थी। तभी से वह अपने गुरु वैद्यनाथगिरी देखभाल कर रहे हैं। 16 फरवरी की रात वह मंदिर जा रहे थे। तभी रास्ते में रामलीला मैदान निवासी रमेश कुमार कश्यप ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और उन पर मंदिर का पुजारी बनने का दबाव बनाने लगा।

सन्यासी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर तमंचा तान दिया और मंदिर के कमरे में बंद करके लोहे के चिमटे से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जानमाल के खतरे का अंदेशा जताते हुए सन्यासी भगतगिरी ने पुलिस से शिकायत की। सन्यासी की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार कश्यप उर्फ टीनू कश्यप समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार