लखनऊ: यूपी एसटीएफ को मिली सफलता, डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ पांच अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कैमूर जिला के दुर्गावती थानांतर्गत सरहन्द होटल से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को दबोचा है। एसटीएफ ने गिरोह के 05 शातिर तस्करों को ट्रक में भरे हुए 6 क्विंटल 69 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की …

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कैमूर जिला के दुर्गावती थानांतर्गत सरहन्द होटल से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को दबोचा है। एसटीएफ ने गिरोह के 05 शातिर तस्करों को ट्रक में भरे हुए 6 क्विंटल 69 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में बिहार के भोजपुर निवासी धीरज कुमार, नकुल कुमार व कैमूर निवासी प्रदीप कुमार समेत झारखंड के रांची निवासी जुगेष त्रिकू व उड़ीसा के कोडापुत निवासी दयानिधि कुमुडा शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश में सप्लाई करते थे गांजा

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि सभी उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर आते थे और उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश में बेचते थे। यह स्टॉक वे लोग आंध्र प्रदेश निवासी रघ्घू दादा से लेकर आए थे और चंदौली के रहने वाले प्रदीप कुमार नामक युवक को बेचने वाले थे। ट्रक सतेंद्र नामक युवक का है, जो प्रति चक्कर एक लाख रुपये किराया लेता है। जिसे स्टॉक देना था, उसने बिहार बॉर्डर के करीब ही ट्रक को छिपाकर रखने को कहा था, पर तबतक एसटीएफ ने उन्हें पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: लावण्या को न्याय दिलाने के लिए एबीवीपी ने निकाला कैंडल मार्च

संबंधित समाचार