मेरठ: उत्साह के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी की जयंती, घर-घर गाई गईं वीर गाथाएं
मेरठ। मेरठ में छत्रपति शिवाजी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। शहर में जगह जगह उनके चित्र पर माल्यार्पण हुआ और उनकी वीर गाथाएं गाई गईं। क्या बड़े क्या बच्चे सभी के चेहरे पर मराठा सम्राट की जयती पर जोश दिखाई दे रहा था। वहीं शहर सर्राफा में मराठी लोगों में इस मौके …
मेरठ। मेरठ में छत्रपति शिवाजी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। शहर में जगह जगह उनके चित्र पर माल्यार्पण हुआ और उनकी वीर गाथाएं गाई गईं। क्या बड़े क्या बच्चे सभी के चेहरे पर मराठा सम्राट की जयती पर जोश दिखाई दे रहा था।
वहीं शहर सर्राफा में मराठी लोगों में इस मौके पर खास खुशी दिखाई दे रही थी। हालांकि कोरोना के खतरे को देखते हुए शहरवासियों ने अपने हीरो के लिए कोई रैली नहीं निकाली। लेकिन घर घर उनकी पूजा की गई। वहीं मराठा समाज के लोग जीरोमाइल स्थित छत्रपति शिवाजी चौक पहुंचे और यहां पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजसेवक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: गति केडब्ल्यूई कम्पनी के फ्रेंचाइजी ने अधिकारियों पर लगाया गम्भीर आरोप
