लखनऊ: पारा नाले में मिला शव महिला कांस्टेबल का, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गत 17 फरवरी को पारा थानांतर्गत नाले में बरामद हुआ शव एक महिला पुलिस कांस्टेबल का बताया जा रहा है। इस जानकारी के बाद से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। मृतका की पहचान हो चुकी है, पुलिस …

लखनऊ। गत 17 फरवरी को पारा थानांतर्गत नाले में बरामद हुआ शव एक महिला पुलिस कांस्टेबल का बताया जा रहा है। इस जानकारी के बाद से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। मृतका की पहचान हो चुकी है, पुलिस उसके परिजनों ने संपर्क कर रही है। परिजनों की शिनाख्त के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

विदित हो कि 17 फरवरी की सुबह पुलिस ने पारा नाले से एक महिला का शव बरामद किया था। लोगों का कहना है कि शव एक महिला कांस्टेबल रुचि सिंह चौहान का है, जो कुछ माह पूर्व ही असंद्रा कोतवाली लखनऊ कमिश्नरेट में स्थानांतरित हुई थी। पिछले कई दिनों से महिला कांस्टेबल लापता थी।

अबतक मृतका के परिजनों से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसे में शव किसी महिला कांस्टेबल का है, यह आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता। परिजनों से शिनाख्त के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

-डॉ अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, कैण्ट/महिला अपराध

यह भी पढ़ें: लखनऊ: विधान परिषद सदस्य और वरिष्ठ सपा नेता अहमद हसन के निधन के बाद उनकी पत्नी का भी हुआ निधन

संबंधित समाचार