बरेली: बेटी को खाना देने गए पिता-पुत्री को दामाद ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति द्वारा मारपीट के बाद घर में भूखी लेटी विवाहिता ने पिता को खाना लेकर अपने घर बुलाया। बेटी को खाना देने पहुंचे पिता-पुत्री को देखते ही दामाद ने भाइयों के साथ मिलकर उनसे भी मारपीट कर दी। पिता को पिटता देख महिला बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू …

बरेली, अमृत विचार। पति द्वारा मारपीट के बाद घर में भूखी लेटी विवाहिता ने पिता को खाना लेकर अपने घर बुलाया। बेटी को खाना देने पहुंचे पिता-पुत्री को देखते ही दामाद ने भाइयों के साथ मिलकर उनसे भी मारपीट कर दी। पिता को पिटता देख महिला बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल अवस्था में पिता को लेकर थाने पहुंची महिला ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

किला थाना क्षेत्र के हुसैन बाग के रहने वाले कमर अली ने बताया कि उन्होंने 6 मार्च 2021 को बेटी आयत की शादी बारादरी के रहने वाले एक बेकरी संचालक से कराई थी। पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने दहेज में बुलट की मांग की थी, जो पूरी कर दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद भी ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज में कार व दस लाख नकद की मांग कर रहे थे। जिसके चलते ससुराल पक्ष पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। बारादरी थाने में मौजूद आयत ने बताया कि शुक्रवार को उसके पति ने मारपीट के दौरान उसका गला दबा दिया। साथ ही गले पर जूता रखकर बेरहमी से मारपीट की।

उसके बाद भूखा-प्यासा कमरे में छोड़ दिया। किसी तरह आयत ने अपने पिता कमर अली को फोन किया और रोते हुए खाना लाने की बात कही। एक दिन से भूखी-प्यासी बेटी को खाना देने के लिए कमर अली छोटी बेटी महक के साथ शनिवार की शाम करीब 4 बजे आयत के घर पहुंचे। आयत का आरोप है कि पिता व बहन को देखते ही उनके पति ने गाली-गलौज करते हुए जेठ व देवर के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बताया कि पिता जो टिफिन लेकर घर पहुंचे थे उसी से पिता व बहन के ऊपर हमला कर दिया।

झगड़े में कमर अली व उनकी बेटी महक गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता व बहन को बचाने पहुंची आयत को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से बारादरी थाने में पति, जेठ, देवर व सास के खिलाफ तहरीर दी।

संबंधित समाचार