बहराइच: अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
बहराइच। अरई कला गांव में देर रात को अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। अग्निकांड में पांच मवेशी झुलस कर घायल हो गए। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के अरई कला गांव निवासी राम अचल वर्मा शनिवार रात को खाना खाकर सो गए। रात 11 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से ग्रामीण के मकान में …
बहराइच। अरई कला गांव में देर रात को अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। अग्निकांड में पांच मवेशी झुलस कर घायल हो गए। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के अरई कला गांव निवासी राम अचल वर्मा शनिवार रात को खाना खाकर सो गए।
रात 11 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से ग्रामीण के मकान में आग लग गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। परिवार के लोग फूस के मकान से सामान निकलने लगे। अग्निकांड की चपेट में आकर दो गाय और तीन बकरी जल गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
अग्निकांड में डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल ने बताया कि जल्द ही पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।
पढ़ें- मुरादाबाद : युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही सिविल लाइंस पुलिस, एसएसपी से लगाई गुहार
