बाराबंकी: रेलवे लाइन के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्की नगर के निकट रेलवे लाइन के किनारे एक 37 साल अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।लखनऊ – अयोध्या रेलमार्ग पर स्थित ग्राम मुश्कीनगर के निकट गेट नम्बर 167 के पास एक 37 साल युवक …
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्की नगर के निकट रेलवे लाइन के किनारे एक 37 साल अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।
पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।लखनऊ – अयोध्या रेलमार्ग पर स्थित ग्राम मुश्कीनगर के निकट गेट नम्बर 167 के पास एक 37 साल युवक का शव देख ग्रामीणों ने सफ़दरगंज पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतक की जमातलाशी ली तो मृतक के पास कोई कागज न मिलने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के चेहरे परचोट के निशान है।उसका दाहिना हाथ टूटा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े-बहराइच: अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
