बदायूं में चुनावी रिजल्ट से पहले हार-जीत की लड़ाई, एक ने दूसरे को गोली से उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के कबूलपुरा मोहल्ले में आबिद की आटा चक्की के पास चुनावी बहस को लेकर एक युवक को गोली मार दी, युवक की मौत हुई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार रात को बदायूं के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के कबूलपुरा मोहल्ले में आबिद की आटा चक्की के पास …

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के कबूलपुरा मोहल्ले में आबिद की आटा चक्की के पास चुनावी बहस को लेकर एक युवक को गोली मार दी, युवक की मौत हुई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शनिवार रात को बदायूं के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के कबूलपुरा मोहल्ले में आबिद की आटा चक्की के पास शारिक उर्फ खिल्लू पुत्र इतरत हुसैन की खालिद से चुनाव में प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बड़ी कि दोनों एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे।

गुस्से में आए खालिद ने आपा खो दिया और तैश में आकर तमंचा निकाल लाया। उसने शारिक उर्फ खिल्लू के तमंचे से गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने थाना कोतवाली सदर को घटना की जानकरी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी खालिद की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े-

हरदोई: PM मोदी जनसभा को कर रहे संबोधित, कहा- त्योहार मनाने से रोकने वालों को 10 मार्च को जनता देगी जवाब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव