अयोध्या: कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी ने नफरती बयानों के विरोध में रखा मौन व्रत, आयोग पर उठाई उंगली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कम्युनिस्ट पार्टी के अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सूर्यकांत पाण्डेय ने रविवार को गांधी पार्क में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने अपने साथियों के साथ 10 से 12 बजे तक एक घंटे का मौन व्रत रख कर धरना दिया। श्री पाण्डेय ने मौन तोड़ने के बाद आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े नेता चुनाव …

अयोध्या। कम्युनिस्ट पार्टी के अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सूर्यकांत पाण्डेय ने रविवार को गांधी पार्क में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने अपने साथियों के साथ 10 से 12 बजे तक एक घंटे का मौन व्रत रख कर धरना दिया।

श्री पाण्डेय ने मौन तोड़ने के बाद आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े नेता चुनाव शुरू होते ही नफरती बयान देकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं। इस सबंध मे उन्होंने आयोग को कई बार मेल से सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन आयोग ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसीलिए इसके खिलाफ लोगों तक सच्चाई पहुंचाने के लिए गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठना पड़ा।

धरने में शामिल भाजपा के प्रांतीय कौसिंल के सदस्य अशोक कुमार तिवारी ने कहा आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में अक्षम है। जिसके कारण सत्ता दल खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है। भाजपा के पास जनता को बताने के लिए गलतियों के सिवाय कुछ नहीं है। मौन धरने में उदय चंद यादव, विकास सोनकर, विक्रम निषाद, विकास पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, शिव ओम पाण्डेय, अंकित पाण्डेय भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े-पुलिस ने नक्सलियों को भेजी जा रही विस्फोटक सामग्री की खेप पकड़ी, चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार