बरेली के करेली स्कूल में स्वेटर बुनती शिक्षिका का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना
बरेली, अमृत विचार। इन दिनों सोशल मीडिया पर उच्च प्राथमिक विद्यालय करेली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शिक्षिका खिड़की से आती धूप के सामने बैठकर स्वेटर बुनते हुए नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूलों को लेकर तमाम तरह की आलोचनाएं …
बरेली, अमृत विचार। इन दिनों सोशल मीडिया पर उच्च प्राथमिक विद्यालय करेली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शिक्षिका खिड़की से आती धूप के सामने बैठकर स्वेटर बुनते हुए नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूलों को लेकर तमाम तरह की आलोचनाएं शुरू हो चुकी है। कई लोग सरकारी स्कूलों की शिक्षा पर भी सवाल उठा रहे है। हालांकि इस मामले में बीएसए ने विनय कुमार ने कार्रवाई करने की बात कही है।
कुर्सी पर बैठी धूप के आनंद के साथ तेजी से बुना जा रहा स्वेटर
दरअसल, वायरल वीडिया क्यारा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल करेली का है। वीडियो में स्कूल का नाम लिखा हुआ स्पष्ट देखा जा सकता है। जिस कमरे में इस वीडियो को बनाया गया है। वहां पर कोई एक दो नहीं बल्कि कई शिक्षिकाएं मौजूद है। जिसमें से शिक्षिका खिड़की खोलकर धूप में बैठी है और अपना स्वेटर बुनने में जुटी हुई है। जबकि स्कूल में इस तरह के कार्य करने पर पहले से ही आपत्ति है। इसके बाद भी यह शिक्षिका स्वेटर बुनने में व्यस्त नजर आ रही है।
पहले भी कई मामले आ चुके है सामने
ऐसा नहीं है कि स्कूल में स्वेटर बुनने का यह पहला मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई मामलों में शिक्षकों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। वहीं, कई मामले ऐसे भी सामने आए है जिसमें शिक्षक क्लास रूम में बैठकर सो जाते है। उन पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।
ये भी पढ़े-
बरेली: रास्ते में एंबुलेंस खड़ी कर कराया प्रसव, महिला ने बेटे को दिया जन्म
