भाजपा और कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत: नरेश उत्तम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। भाजपा और कांग्रेस दोनों दोहरे चरित्र की पार्टी हैं।यह लोग कहते कुछ है और करते कुछ हैं। इसलिए इनसे सावधान रहने की जरूरत है।यह विचार सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रविवार को ऊंचाहार के रोहनिया में आयोजित चुनावी सभा में व्यक्त किए। ऊंचाहार से सपा उम्मीदवार डॉ. मनोज पांडेय के समर्थन में …

रायबरेली। भाजपा और कांग्रेस दोनों दोहरे चरित्र की पार्टी हैं।यह लोग कहते कुछ है और करते कुछ हैं। इसलिए इनसे सावधान रहने की जरूरत है।यह विचार सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रविवार को ऊंचाहार के रोहनिया में आयोजित चुनावी सभा में व्यक्त किए।

ऊंचाहार से सपा उम्मीदवार डॉ. मनोज पांडेय के समर्थन में आयोजित सभा में सपा के प्रदेश  अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और सपा की रीत और नीति की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जब सपा की सरकार थी तब बिजली का उत्पादन दो गुना बढ़ाया गया लेकिन योगी की सरकार में बिजली का एक भी कारखाना नहीं लगा है। भाजपा वाले केवल बातों में बिजली बनाते हैं।आज जब चुनाव है तो भाजपा के नेता और मंत्री दर्जनों हेलीकॉप्टर लेकर यूपी में कूद पड़े हैं। यह पांच साल तक उस समय कहां थे,जब लोग कोरोना के कारण दवाओं के अभाव में मर रहे थे।

2014 से पहले नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता 90 दिन में मंहगाई कम करने की बात करते थे,लेकिन जब भाजपा की सरकार बन गई तो 43 रुपए का डीजल 86 रुपए में कर दिया। 63 रुपए का पेट्रोल 160 रुपए में कर दिया।350 रुपए की रसोई गैस का दाम 1000 रुपए में कर दिया गया।

सपा नेता ने कहा कि भाजपा देश को खोखला कर रही है। नीरव मोदी,ललित मोदी,विजय माल्या देश से लाखों हजार करोड़ रुपए लेकर भाग गए।भाजपा अडानी और अंबानी के पैसे से चलती है, जबकि सपा आपके सहयोग आपके प्यार और आशीर्वाद से चलती है।

पढ़ें- अयोध्या: साली के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर जीजा फरार, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार