बरेली: आज पूरे दिन धूल की आगोश में रहा शहर, सड़क पर चलते आंखे खोलना भी हुआ मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में रविवार को अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से निकली धूप के साथ तेज हवाएं भी चलने लगी। जिसकी वजह से बुरी तरह से खुदी पड़ी स्मार्ट सिटी में चारो ओर धूल के ही गुब्बारे उड़ते हुए नजर आए। जिसकी वजह से लोगों को शहर की …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में रविवार को अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से निकली धूप के साथ तेज हवाएं भी चलने लगी। जिसकी वजह से बुरी तरह से खुदी पड़ी स्मार्ट सिटी में चारो ओर धूल के ही गुब्बारे उड़ते हुए नजर आए। जिसकी वजह से लोगों को शहर की सड़कों पर चलना तक दुबिल हो गया। तो वहीं, दूसरी ओर शुष्क मौसम की वजह से शरीर में ड्राईनेस का भी सामना करना पड़ा।

शहर में सड़के खुदी होने की वजह से ज्यादा समस्या
स्मार्ट सिटी बरेली में इन दिनों सड़कों और नालों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जिसकी वजह से शहर की अधिकांश सड़के खुदी हुई ही नजर आ रही है। रविवार को जब सुबह से ही तेज हवाएं चलना शुरू हुई तो शहर की सड़कों पर धूल के अलावा कुछ दूसरा नजर नहीं आ रहा था। तेज हवाएं चलने की वजह से पूरे दिन मौसम भी शुष्क ही रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया गया।

दो दिनों बाद फिर फिर उड़ेगी धूल
मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद बुधवार को एक बार फिर से ठीक इसी तरह का मौसम का मिजाज होगा। सुबह से ही धूल के गुब्बारे उड़ने शुरू हो जाएंगे। जिसकी वजह से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

गेंहू की फसल होगी जल्दी तैयार
जानकारों का कहना है कि इस हवा का खेती पर खासा असर पड़ेगा। गेंहू की फसल के लिए यह हवा खतरनाक साबित होगी। क्योंकि इस हवा की वजह से फसल जल्दी सूखेगी और पैदावर कम होगी।

ये भी पढ़े-

बरेली के करेली स्कूल में स्वेटर बुनती शिक्षिका का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना

 

संबंधित समाचार