बाराबंकी: खेत में मिला गायब व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रविवार की सुबह दरियाबाद क्षेत्र के रहिमापुर में सरसों के खेत में करीब 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सुबह जानवरों के लिये घास काटने गई महिला ने खेत मे शव देखा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने खेत मे लाश होने की सूचना पुलिस को दी। …

बाराबंकी। रविवार की सुबह दरियाबाद क्षेत्र के रहिमापुर में सरसों के खेत में करीब 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सुबह जानवरों के लिये घास काटने गई महिला ने खेत मे शव देखा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने खेत मे लाश होने की सूचना पुलिस को दी। आनन फानन में मौके पर पहुँची दरियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर तनावपूर्ण की आशंका के चलते कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात हो गई। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन शुरू कराई गई।

दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के मालिनपुर गांव निवासी 42 वर्षीय जमुना प्रसाद यादव 12 फरवरी को शाम 4 बजे के करीब घर से खेत के लिए साइकिल से निकला था। शाम 7 बजे तक जब वह घर नही पहुचा तो परिजनों ने खोज शुरू की। लेकिन वह लौट कर नहीं आया। भाई रघुराज समेत परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, तो खेत में साइकिल व चप्पल बरामद हुआ। पुलिस टीम ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ युवक की खेतो सहित हर जगह तलाश की मगर देर रात तक युवक का पता नही चला।

गायब हुए युवक के बड़े भाई रघुराज यादव की तहरीर पर पहले गुमसुदगी और फिर बाद में दरियाबाद पुलिस ने 6 लोगो पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इसमें मुख्य आरोपी दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछतांछ जारी ही थी, कि रविवार की सुबह रहिमापुर निवासी रोहित के खेत में एक शव क्षतविक्षत हालत में महिला ने देखा। शव का चेहरा स्पष्ट नहीं था। शरीर पर शर्ट व लुंगी मिली।

हाथ समेत शरीर के कई हिस्से में चोट के निशान होने की चर्चा रही।मौके पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त कराई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल के मुताबिक मृतक के भाई रघुराज ने शव की शिनाख्त अपहृत भाई जमुना प्रसाद यादव के रूप में की है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटनास्थल पर स्थिति को भांपने के बाद दरियाबाद, टिकैतनगर, असन्दरा, बदोसराय की पुलिस पहुंची। सीओ हैदरगढ़ डॉ बीनू सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थान पर पहुँच जांच की । डॉग स्क्वायड टीम को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

फोरेसिंक टीम सैम्पल लेकर लौट गई। मौके पर सर्विलांस टीम भी काफी देर छानबीन में जुटी रही। गांव में मृतक के घर के आसपास पुलिस तैनात है। पुलिस गांव समेत आसपास कैंप किये है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 6 लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें: Punjab Election 2022: शारीरिक रूप से जुड़े भाइयों ने डाला वोट, किए गए थे खास इंतजाम

संबंधित समाचार