बाराबंकी: बैकफुट पर आया प्रशासन, जलाभिषेक के लिए खुले रहेंगे लोधेश्वर के द्वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में कांवड़ियों के आने पर लगाई गई रोक 48 घंटे के बाद ही प्रशासन को हटानी पड़ी।  रिसीवर ने रविवार को बयान जारी कर स्पष्ट किया कि रामनगर क्षेत्र के लोधौरा ग्राम स्थित पौराणिक स्थल लोधेश्वर महादेवा में इस बार महाशिवरात्रि पर लगने वाले फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाएगा व मंदिर …

बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में कांवड़ियों के आने पर लगाई गई रोक 48 घंटे के बाद ही प्रशासन को हटानी पड़ी।  रिसीवर ने रविवार को बयान जारी कर स्पष्ट किया कि रामनगर क्षेत्र के लोधौरा ग्राम स्थित पौराणिक स्थल लोधेश्वर महादेवा में इस बार महाशिवरात्रि पर लगने वाले फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाएगा व मंदिर के कपाट दूर-दराज से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन के लिए खुले रहेंगे।

रविवार को मठ रिसीवर हरि प्रकाश द्विवेदी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा पूर्व में विधानसभा चुनाव व कोविड19 के प्रकोप को देखते हुए शासन ने इस बार मेला आयोजित न करने का निर्णय लिया था। लेकिन दूर दराज इलाकों व अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में आएं कावरियों की बढ़ती आमद ने प्रशासन के हांथ-पांव फूला दिए। कावड़ियों की बढ़ती संख्या से हलकान मेला प्रशासन ने अपने द्वारा लिए गए पूर्व निर्णय को बदलते हुए मेला को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने व श्रद्धालुओं द्वारा भगवान लोधेश्वर का जलभिषेक करने के पक्ष में मठ रिसीवर हरिप्रकाश द्विवेदी को बयान जारी करना पड़ा।

जिसमे मठ रिसीवर ने बताया कि लोधेश्वर महादेवा में होने वाले महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व चलने वाले मेले में बराबर जलाभिषेक होगा व मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। पूर्व की भांति मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े-बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या

संबंधित समाचार