बिजनौर : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। शनिवार की रात नगीना-धामपुर मार्ग पर एक बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई और बाइक भी सवार घायल हो गया। थाना क्षेत्र में नगीना रोड स्थित साईं बाबा मंदिर के पास एक बाइक ने साईकिल में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी …
बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। शनिवार की रात नगीना-धामपुर मार्ग पर एक बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई और बाइक भी सवार घायल हो गया।
थाना क्षेत्र में नगीना रोड स्थित साईं बाबा मंदिर के पास एक बाइक ने साईकिल में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त गांव हकीमपुर शकरगंज निवासी सोमपाल पुत्र जगदीश के रूप में की, जबकि बाइक सवार थाना स्योहारा के गांव जिजोला निवासी दिनेश पुत्र हरिओम है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
