बरेली: ड्यूटी जा रही नर्स से शोहदे ने की छेड़छाड़
बरेली,अमृत विचार। घर से ड्यूटी करने निजी अस्पताल जा रही नर्स से एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद नर्स ने स्टॉफ कर्मियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपकी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस कर्मियों का कहना है कि थाने के बाहर …
बरेली,अमृत विचार। घर से ड्यूटी करने निजी अस्पताल जा रही नर्स से एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद नर्स ने स्टॉफ कर्मियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपकी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस कर्मियों का कहना है कि थाने के बाहर से आरोपी भाग गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाले एक फाइनेंस कंपनी कर्मचारी ने बताया कि उनकी बहन मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स है। बताया बहन की नाइट शिफ्ट की ड्यूटी चल रही है। आरोप है कि युवती 17 फरवरी को अस्पताल जा रही थी तभी संजयनगर के रहने वाले विक्की ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
मना करने पर अश्लील हरकत करने का प्रयास करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी विक्की मारपीट करते हुए धमकाने लगा। नर्स ने शोर मचाया, तो आरोपी नाले में कूद गया। पीड़िता की बहन का कहना है कि अस्पताल स्टाफ ने युवक को पकड़कर कर्मचारीनगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था।
पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग गया आरोपी
पीड़िता ने बताया कि अगले दिन थाना पुलिस ने उन्हें व आरोपी को थाने बुलाया। बताया कि वह थाने पहुंच गई, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों के हाथ से छूटकर भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर आरोपी को भगा दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के भाई ने बताया कि इज्जतनगर इंस्पेक्टर के पूछने पर भी पुलिस कर्मियों ने आरोपी के भागने की बात स्वीकार की है।
ये भी पढ़ें-
