पीलीभीत: शासन तक पहुंची गूंज तो हरकत में आए, कमेटी गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। तीन पहले दिन बरखेड़ा में नसबंदी के दौरान हुई महिला की मौत का मामला अब शासन तक पहुंच गया है। शासन में नसबंदी पर लापरवाही के आरोप सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी हरकत में आ गए हैं। उन्होंने इस प्रकरण में जांच कमेटी गठित की है। अफसरों ने तीन …

पीलीभीत,अमृत विचार। तीन पहले दिन बरखेड़ा में नसबंदी के दौरान हुई महिला की मौत का मामला अब शासन तक पहुंच गया है। शासन में नसबंदी पर लापरवाही के आरोप सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी हरकत में आ गए हैं। उन्होंने इस प्रकरण में जांच कमेटी गठित की है। अफसरों ने तीन दिन के भीतर जांच कमेटी से रिपोर्ट मांगी है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भैसाई पर्वतपुर निवासी बॉबी सिंह अपनी 30 वर्षीय पत्नी विद्या देवी को शुक्रवार बरखेड़ा सीएचसी पर चल रहे नसबंदी कार्यक्रम में नसबंदी कराने के लिए लेकर आए थे। इस कैंप का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया था। कार्यक्रम सीएचसी के एमओआईसी डॉ. एस के सिंह और बीसलपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. ठाकुरदास मौजूदगी में चल रहा था।

महिला की नसबंदी के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर नसबंदी करने वाली टीम के हाथ पांव फूल गए। महिला को आनन फानन में ऑक्सीजन पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर नसबंदी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

परिवार वालों का आरोप था कि नसबंदी के दौरान टीम ने जल्दबाजी की थी, इसलिए महिला की मौत हो गई। बरखेड़ा सीएचसी के एमओआईसी डॉ. एस के सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 27 लोगों की नसबंदी की गई थी। चेकअप करने के बाद ही उनकी नसबंदी की गई थी। इधर नसबंदी में बरती गई लापरवाही के मामले की गूंज जब शासन तक पहुंची तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

शासन ने सीएमओ से इस प्रकरण में जांच रिपोर्ट मांगी है। इस पर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने आनन-फानन में जांच कमेटी गठित कर दी है। इस पैनल में एक एसीएमओ, एनेस्थेटिक और एक महिला डॉक्टर को शामिल किया गया है। कमेटी तीन दिन के पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।

ये भी पढ़ें-

सपा की बनेगी सरकार, अखिलेश होंगे मुख्यमंत्री: शिवपाल

संबंधित समाचार