पीलीभीत: तीन माह तक टरकाया, लुटेरे पता लगे तो दर्ज कर ली रिपोर्ट
दियोरिया (पीलीभीत),अमृत विचार। तीन माह से पुलिस लूट के पीड़ित जिस दंपती को जांच के नाम पर चक्कर लगवा रही थी। अब अपराधियों के दूसरे थाने से गिरफ्तार होकर जेल भेजे जाने का पता लगते ही उसकी शिकायत कर अचानक कार्रवाई कर दी गई। तीनों लुटेरों को नामजद कर दिया गया है। अब रिमांड पर …
दियोरिया (पीलीभीत),अमृत विचार। तीन माह से पुलिस लूट के पीड़ित जिस दंपती को जांच के नाम पर चक्कर लगवा रही थी। अब अपराधियों के दूसरे थाने से गिरफ्तार होकर जेल भेजे जाने का पता लगते ही उसकी शिकायत कर अचानक कार्रवाई कर दी गई। तीनों लुटेरों को नामजद कर दिया गया है। अब रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
पुलिस की इस कार्यशैली से एक बार फिर गुडवर्क के नाम पर किया जाने वाला खेल उजागर हो गया है। घटना करीब तीन माह पूर्व हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहमदपुर निवासी रामसेवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से पीलीभीत से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। बरखेड़ा से रामनगर होते हुए जेठापुर पुलिया के आगे जंगल की तरफ बढ़े।
इस बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद तमंचा दिखाकर धमकाते हुए 4800 रूपये, सोने का हार, झुमकी और चांदी की पायल लूट ली थी। इसकी शिकायत उसी दिन दियोरियाकलां कोतवाली जाकर की गई थी। मगर, पुलिस ने टाल दिया। तीन माह से वह कानूनी कार्रवाई को चक्कर लगा रहे थे।
इस बीच बीते दिनों बिलसंडा पुलिस ने थाना पुवाया के गांव भटपुरा निवासी पंकज, गांव भरापूरा चंदू निवासी बबलू उर्फ करन, हरदोई के गांव केथलपुरा निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने इन तीन लोगों के खिलाफ ही लूटकांड की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तीनो लुटेरे जेल में बंद हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
