बरेली: स्थापना अनुभाग को जारी होगा नोटिस
बरेली,अमृत विचार। सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक राजीव कमल और जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राकेश के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों पूर्व में बदायूं में तैनाती होने पर लिपिक ने जब प्रोन्नति और नियुक्ति संबंधी दस्तावेज नहीं दिए तो जिला प्रशासनिक अधिकारी ने बदायूं सीएमओ को पत्र भेजकर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध …
बरेली,अमृत विचार। सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक राजीव कमल और जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राकेश के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों पूर्व में बदायूं में तैनाती होने पर लिपिक ने जब प्रोन्नति और नियुक्ति संबंधी दस्तावेज नहीं दिए तो जिला प्रशासनिक अधिकारी ने बदायूं सीएमओ को पत्र भेजकर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की थी।
लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद अब सीएमओ कार्यालय के स्थापना अनुभाग को सोमवार को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे जाने की कवायद की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राकेश ने बताया कि बदायूं सीएमओ को पत्र भेजकर मांग की गई थी लेकिन अभी कोई जवाब नहीं आया है। इस पर सोमवार को कार्यालय के ही स्थापना अनुभाग को पत्र भेजकर दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
